फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर होगा आसान : आगरा से शामली होकर गंगोह तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू, 350 रुपये होगा किराया

Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

सहारनपुर जिले के गंगोह-शामली, मेरठ जिले के लिए आगरा जाने के लिए यात्रा की सुविधा होगी। 350 रुपये किराया होगा।
विज्ञापन
बस लेकर जाता चालक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से मेरठ-शामली होकर गंगोह तक यूपी रोडवेज की बस का संचालन शुुरू हो गया है। वेस्ट यूपी के छह जिलों से गुजरने वाली रोडवेज बसों को आगरा से चलकर सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे तक आने में नौ घंटे लगेंगे। आगरा के फोर्ट डिपो ने संचालन का रूट और बस की समय सारिणी कार्यक्रम शामली रोडवेज डिपो को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


आगरा के फोर्ट डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा जारी किए गए यूपी रोडवेज बस के कार्यक्रम के मुताबिक यूपी रोडवेज की बस आगरा से सुबह 6.00 बजे चलकर अलीगढ़, बुलंदशहर मेरठ होते हुए शामली दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। सवा तीन बजे गंगोह पहुंच जाएगी।

अगले दिन आगरा के फोर्ट डिपो की यूपी रोडवेज बस गंगोह से सुबह 6.00 बजे चलकर शामली साढ़े सात बजे पहुंचेगी। 9.40 बजे मेरठ होते हुए बुलंदशहर 11.15 बजे और 12.30 बजे अलीगढ़ होते हुए सीधे आगरा 3.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम शामली मनोज वाजपेयी और शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने बताया कि आगरा के फोर्ट डिपो का आगरा से मेरठ और शामली  होकर गंगोह तक यूपी रोडवेज बस के संचालन का पत्र प्राप्त हो गया है। सहारनपुर जिले के गंगोह-शामली, मेरठ जिले के लिए आगरा जाने के लिए यात्रा की सुविधा होगी। 350 रुपये किराया होगा।

आगरा-मथुरा जा सकेंगे शामली और सहारनपुर के लोग
आगरा परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बसों के तहत दिल्ली का संचालन शुरू हो जाने के बाद आगरा से बाया मथुरा, दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर तक यूपी रोडवेज की बस का संचालन शुरू होगा।

अंतरराष्ट्रीय बसों का संचालन बंद होने से यूपी रोडवेज की बस दिल्ली नहीं जा रही है। वह आगरा से मथुरा, दिल्ली बॉर्डर से नोएडा होते हुए शामली सहारनपुर के लिए जल्द एक यूपी रोडवेज की बस का संचालन और करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें