फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास रोडवेज बसों की टक्कर, यात्रियों में अफरा तफरी

Thu, 02 Apr 2026 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की टक्कर से अफरा तफरी मच गई। हादसे में दोनों बसों के चालक मामूली रूप से घायल हुए जबकि सभी यात्री सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन निगम और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बसों में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे, जबकि दोनों बसों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा
दौराला क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का चालक अनिल आईएसबीटी से देहरादून की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नोएडा डिपो की बस चालक अतुल चला रहा था। आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही बस का चालक संतुलन खो बैठा और उसकी बस आगे चल रही बस से टकरा गई।

विज्ञापन

टक्कर से यात्रियों में मची अफरा तफरी
बसों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा। अचानक हुए हादसे से कुछ देर के लिए बसों में चीख पुकार की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बसों को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारु कराया। दोनों बसों के चालकों को मामूली चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद दोनों बसों के चालक यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें