फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमरोहा–हस्तिनापुर–मेरठ मार्ग पर एक फरवरी से चलेगी रोडवेज बस

Sat, 24 Jan 2026 09:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री द्वारा की गई शिकायत के बाद निगम ने निर्णय लेकर किया निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। अमरोहा से चांदपुर, जलीलपुर, हस्तिनापुर और मवाना होते हुए मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एक फरवरी से इस रूट पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। यह निर्णय मवाना निवासी एक यात्री की शिकायत के शिकायत के निस्तारण के बाद लिया गया है।
मवाना निवासी शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने अमरोहा से मेरठ तक सीधी बस सेवा न होने की शिकायत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से की थी। उन्होंने बताया कि बस संचालित नहीं होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अमरोहा डिपो द्वारा शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता की गई। बस संचालन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद अमरोहा से मेरठ वाया चांदपुर–हस्तिनापुर मार्ग का सर्वे कराया गया। सर्वे के उपरांत किराया सूची और समय सारणी तैयार कर ली गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार मांग और यात्री संख्या को देखते हुए एक फरवरी से नियमित रूप से बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे अमरोहा, चांदपुर, जलीलपुर, हस्तिनापुर, मवाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को मेरठ पहुंचने में सुविधा होगी और समय व धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें