फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाया टोल के पास हुआ हादसा, दौराला परचून का समान लेने जा रहा था सनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात स्कूटी सवार भराला निवासी सनी शर्मा (25) को भैसाली डिपो की रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल दुकानदार को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और रोडवेज बस कब्जे में ले ली। अस्पताल में उपचाराधीन दुकानदार की मौत हो गई।

दौराला थाने में दी तहरीर में रवि शर्मा ने बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने गांव भराला में मकान खरीदा था। वह मेरठ के जेल चुंगी से अपने परिवार और दो छोटे भाइयों नितिन शर्मा, सनी शर्मा के साथ भराला आकर रहने लगे। उनका भाई सनी शर्मा अपने मकान में ही परचून की दुकान करता था। शुक्रवार की रात सनी स्कूटी से दौराला बाजार से सामान लेने जा रहा था। वह सिवाया टोल प्लाजा के पास हाईवे पार करने लगा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आई भैसाली डिपो की रोडवेज बस के चालक उमेश ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सनी घायल हो गया। चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रोडवेज बस कब्जे में लेकर थाने भिजवाई और यातायात सुचारू कराया। अस्पताल में शनिवार सुबह उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि सनी अविवाहित था, जिस बस से टक्कर लगी है उसे कब्जे में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें