फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की रोड पर गांधी बाग के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक बस लेकर मौके से भाग गया। आरोपी के खिलाफ लालकुर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर मैदपुर निवासी ताबीश खान ने बताया कि उसके पिता युसुफ एक मरीज को देखने बाइक से कैलाशी हास्पिटल जा रहे थे। जब वह रुड़की रोड पर गांधी बाग के पास पहुंचे तभी पीछे से आई रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत युसुफ नीचे गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भी चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने युसुफ को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से न्यूटिमा हास्पिटल में शिफ्ट किया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बस का नंबर पता कर लिया है। चालक के खिलाफ थाना लालकुर्ती पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें