फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पार कर रहे ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सीएनजी पंप के पास बुधवार तड़के सड़क पार कर रहे एक ट्रक की तेज रफ्तार रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। गंभीर चोट होने के कारण पुलिस ने चालक और परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीएनजी पंप के सामने दिल्ली रोड पर एक फैक्टरी में भूसा लेकर जा रहा ट्रक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस ने ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसा होते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं बस का चालक करनपाल सिंह, परिचालक अनु और एक रोडवेज कर्मचारी विनित घायल हो गए। जबकि बस में दिल्ली से मेरठ आ रहे नौ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल सवारियों को प्राथमिक उपचार दिलवाकर रवाना किया। बस और ट्रक की टक्कर से दिल्ली रोड पर यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने ट्रक और बस को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु किया। हादसे की सूचना पर रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लिपिक कृष्णपाल सिंह परतापुर थाने पहुंचे और ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें