फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर में जगमगाएंगे मार्ग, शताब्दीनगर में होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर योजना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के आसपास अंधेरा नहीं रहेगा। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से करीब 30 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग को जगमगाया जाएगा। ऐसे ही शताब्दीनगर में सड़कें और डिवाइडर भी दुरुस्त होंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ शताब्दीनगर योजना के एयरपोर्ट एन्क्लेव के तहत सेक्टर-दो, तीन, चार और 10 में सीवर लाइन, मेनहॉल, चेंबर, सड़कें और डिवाइडर की सफाई और रखरखाव का काम 44 लाख 28 हजार रुपये से होगा। अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप ने बताया कि एसटीपी के सामने 18 मीटर चौड़े मार्ग पर पॉकेट-ए से एम तक पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 29 लाख 49 हजार रुपये का व्यय आएगा। उन्होंने बताया कि लोहियानगर में पथ प्रकाश और शताब्दीनगर में सड़क निर्माण व साफ-सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें