मेरठ। ग्रेटर नोएडा में 14 से 18 फरवरी तक होने वाले इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट्स फेयर-2026 के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट ने मेरठ के वाद्य यंत्र निर्माता संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख निर्यातक मोहित चोपड़ा को मेले की रिसेप्शन कमेटी का अध्यक्ष नामित किया है। इस प्रतिष्ठित मेले में देश भर के लगभग 5000 निर्यातक और हस्तशिल्पी हिस्सा लेंगे। मेले में 5000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यवसाय का अनुमान है। जीआई टैग मिलने के बाद पहली बार मेरठ के बिगुल का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ब्यूरो