फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांची, बहलोलपुर और मवाना में बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद देहात में शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करेगा। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर से पहले सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भाजपा विधान परिषद के मुख्य सचेतक अश्वनी त्यागी के प्रस्ताव पर मंडी परिषद ने मार्गों के निर्माण का बजट प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली रेलवे स्टेशन से पांची को जाने वाला रास्ता जर्जर और कच्चा है। इस कारण गांव के लोग बरसात में गांव में ही कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। कारण है कि पांची के मुख्य मार्ग पर रेलवे अंडरपास है, जिसमें पानी भरने के कारण रास्ता बंद हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर भाजपा विधान परिषद के मुख्य सचेतक अश्वनी त्यागी ने किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कैली स्टेशन से गांव पांची में सरावा जाने वाले मार्ग चौराहा तक लगभग 900 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे विभाग ने नापतोल कराने के बाद स्वीकृत कर दिया है।
इसके अलावा विकास खंड माछरा के बहलोलपुर माछरा के मुख्य मार्ग तक 1.45 किमी सड़क बनाई जाएगी। यह मार्ग बहलोलपुर, अलीपुर, दबथला व रूहेलपुर को जोड़ता है। वहीं मवाना क्षेत्र में स्कूल के मोड़ से आरपी गार्डन के गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद निर्माण खंड के उप निदेशक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि एमएलसी अश्वनी त्यागी के प्रस्ताव पर सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। शीघ्र ही सड़क निर्माण पर काम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें