फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन करोड़ 16 लाख से चमकेंगी हस्तिनापुर की सड़कें

विज्ञापन
6 फरवरी 1949 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया गया हस्तिनापुर की आधारशिला स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत में सड़कों के साथ-साथ अन्य विभिन्न कार्यों को लेकर करीब 10 करोड़ रुपये का बजट शासन को भेजा था। जहां से 3 करोड़ 16 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है जिससे ऐतिहासिक नगरी की कई सड़कें जल्द ही चमकेंगी।
विज्ञापन

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी को विकसित करने के लिए नगर पंचायत की ओर से कई प्रयास किए गए। कस्बे में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए वहीं अर्जुन चौक को भी विकसित किया गया। साथ ही कई सड़कों का निर्माण भी किया गया परंतु उसके बाद भी ऐतिहासिक नगरी के लोगों को कई टूटी सड़कों से चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने हस्तिनापुर की सड़कों के निर्माण के लिए प्रमुख सचिव को करीब 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें से शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हस्तिनापुर की करीब 6 सड़कों के लिए दो करोड़ रुपये और एक करोड़ 16 लाख रुपये नालों के लिए प्रस्तावित किया गया है। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि शासन द्वारा बजट आवंटित किया गया है। अब कस्बे की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द इन सड़कों के निर्माण कार्य को भी मानक के अनुसार बनवाया जाएगा जिससे कस्बे के लोगों को राहत मिलेगी। चेयरपर्सन ने बताया कि पांडवों की नगरी को विकसित करने के लिए कई प्रोजेक्ट शासन को भेजे गए हैं जहां से मंजूरी मिलते ही इन योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा और हस्तिनापुर के लोगों को इनका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें