सरूरपुर (मेरठ)। थाना पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे से सोमवार को 25 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख उर्फ बावला निवासी मैनापूठी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि एक सूचना पर टीम पहुंची तो आरोपी गन्ने के खेत में घुसकर भागने लगा।
पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। शाहरुख के खिलाफ कई जिले के थानों में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर समेत करीब 40 से अधिक केस दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। संवाद