मेरठ। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर और परीक्षितगढ़ रोड पर बीएनजी स्कूल के पास कूड़ा जलने के मामले में मंगलवार को व्यापारियों ने कमिश्नरी में नगर निगम और कैंट बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने कहा कि जानबूझकर बार-बार आग लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि बीएनजी स्कूल के पास कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए। चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निगम की तालाबंदी की जाएगी। इस अवसर पर उमाशंकर खटीक, शालिनी सिंह मसीह, अजय गेहरा, पदमा जॉनसन, प्रवीण भगवाने, बुद्ध प्रकाश, मास्टर अजीज, इफजान, नौशाद कुरैशी, मनजीत, अनिल शर्मा, गौरव कपूर, छात्र नेता दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद