सूचना मिलते ही कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा और अग्निशमन विभाग की टीम साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के चलते देवबंद-रुड़की मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद करा दिया।
इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी आए और सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस बीच वाहनों को देवबंद-बरला मार्ग से निकाला गया।
उधर, दुगचाडी गांव के दीपक चौधरी, राकेश कुमार, संजय और मोनू प्रधान ने बताया कि सड़क बीचोबीच ऐसी धंसी है, जैसे मानों भूकंप से कोई त्रासदी हो गई हो। तेज बारिश के चलते मार्ग के ऊपर से भी पानी बहा है, जिसके चलते पूरी सड़क धंसकर दो हिस्सों में बंट गई है। लेकिन गनीमत यह रही कि टैंकर से केमिकल का रिसाव नहीं हुआ।
बारिश में धंसे देवबंद-मंगलौर मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू हो चुका है। एक-दो दिन में मार्ग पर वाहनों का संचालन करा दिया जाएगा। - देवेंद्र पांडेय, एसडीएम देवबंद