मेरठ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी के बालाजी ने बचत भवन में की। बैठक में मौजूद समिति में शामिल विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी ऑडियो वीडियो के माध्यम से देनी वाली प्रचार गाड़ी को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि परिवहन टीम ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया। डीएन इंटर कालेज में शिक्षकों और परिवहन कर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा शाम को भैसाली बस अड्डे पर रोडवेज बस चालकों की ब्रीथ एनलाइजर के माध्यम से जांच कराई गई। इस दौरान सब कुछ समान्य मिला। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमित नागर, विभा नागर, सुनील शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।