फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह का समापन, विजेता छात्राओं के नाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह का समापन, विजेता छात्राओं के नाम घोषित
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ 21 जनवरी को किया गया था। मंगलवार को अभियान का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को सचेत रहने की अपील की। रेंजर्स प्रभारी डॉ. शैलजा के नेेतृत्व में छात्राओं को चौराहों पर ले जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 6 फरवरी को निबंध प्रतियोगिता में प्रिंसी मावी को पहला, चेतना त्यागी व छवि को दूसरा, शिवानी शर्मा को तीसरा स्थान मिला। 9 फरवरी को पोस्टर प्रतियोगिता में छवि मावी को पहला, कोमल सैनी को दूसरा व बबीता को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन में प्रिंसी को पहला, बबीता को दूसरा व आंचल डागर को तीसरा स्थान मिला। 10 फरवरी को क्विज प्रतियोगिता में काजल को पहला, सीमा व प्रिंसी मावी, मनीषा रानी को दूसरा व काजल मावी, अनमोल त्यागी व अंजली मावी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 11 फरवरी को कविता प्रतियोगिता में अंजली ने पहला, आकांक्षा ने दूसरा व राधिका ने तीसरा स्थान पाया। लघु कथा में काजल, कलश व शिवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 12 फरवरी को मस्कट डिजाइन प्रतियोगिता में स्वाती मावी ने पहला, काजल मावी ने दूसरा व लाची त्यागी ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने विजेता छात्राओं को वार्षिक समारोह में पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें