फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टाटा मैजिक की टक्कर से सड़क निर्माण में लगे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-

- लोगों ने चालक को दबोच कर पिटाई कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सूरजकुंड रोड पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने सड़क निर्माण कर रहे एक मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने चालक को मौके पर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिविल लाइंस थाने में मृतक के पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर रसूलपुर कलौरा निवासी मामचंद ने बताया कि सोमवार दोपहर उनका बेटा हिमांशु उर्फ मानु सूरजकुंड से कचहरी जाने वाले नाले की पटरी पर बनी रह सड़क में निर्माण काम कर रहा था। इसी दौरान कचहरी की ओर से तेज रफ्तार से टाटा मैजिक आया और उसने हिमांशु को टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु के साथी अश्वनी व शिवम ने लोगों के साथ मिलकर चालक कार्तिक निवासी अमरसिंह पुर मेरठ को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें