फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधर में लटका सड़क निर्माण, जलभराव से परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। अझौता गांव में सड़क निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिए जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ऋषिपाल के मकान के पास जलभराव से परिवार को जूझना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

ऋषिपाल ने बताया कि उनकी गली में सड़क का निर्माण हो रहा था, लेकिन सड़क बीच अधर में ही छोड़ दी गई, जिस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी उसके घर के आगे इकट्ठा हो जाता है। जलभराव होने से उसकी नींव में पानी भर रहा है, जिस कारण मकान ढह सकता है। पहले से ही मकान पुराना होने के कारण जर्जर हो रहा है। ऋषिपाल ने जल्द सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें