फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के सामने सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की लापरवाही से शहर की सड़कें लगातार धंस रही हैं। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार को सड़क धंस गई। सड़क काफी दूर तक खोखली होने से लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने यहां बैरिकेडिंग कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस पर पार्षद और निर्माण विभाग के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा शहर में सीवर लाइन डाली जा रही है। इसके लिए की जा रही खोदाई से सड़कें टूट रही हैं। जल निगम लाइन डालकर सड़क निर्माण नहीं करा रहा है। लाइन पर मिट्टी पड़ी होने पर आए दिन इसमें वाहन फंस रहे हैं। शुक्रवार को बुढ़ाना गेट चौराहा स्थित पुलिस चौकी के सामने दोपहर में अचानक सड़क धंस गई। सड़क करीब सात फीट गहरी काफी दूर तक खोखली दिखाई दी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने खतरा भांपते हुए बैरिकेडिंग लगा दी। इसके उपरांत नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी पाकर वार्ड पार्षद मोबीन खान और निर्माण विभाग के जेई केके सिंघल मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता ने बताया कि पानी की लाइन टूटने से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई है। जिसके चलते सड़क धंसी है। इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अनीश माहेश्वरी, कुंदन माहेश्वरी, किशन, अभिषेक टांक, विजय शर्मा, नरेंद्र देव शर्मा, विनोद और भोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सत्यम सिनेमा के सामने फंसा ट्रक
सत्यम सिनेमा के सामने सीवर लाइन में एक ट्रक फंस गया। इसके चलते पूरे दिन जाम लगा रहा। शाम को क्रेन लगाकर ट्रक को निकलवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें