सीओ और इंस्पेक्टर की मौजूदगी में काटा गया केक
मेरठ। कोरोना काल में पीआरडी जवान को जन्मदिन पर छुट्टी नही मिली तो थाने के स्टाफ ने परिवार होने का एहसास कराते हुए थाने में ही केक सेरेमनी का आयोजन कर दिया। यह देख पीआरडी जवान की आंखे नम हो गई।
सिविल लाइन थाने में पीआरडी जवान आकाश तैनात है। शुक्रवार को आकाश का जन्मदिन रहा, लेकिन कोरोना के चलते छुट्टी नहीं मिली। दोपहर में कुछ साथियों को पता चला तो उन्होंने वरिष्ठ साथियों को इसकी जानकारी दी। सभी ने आकाश को सरप्राइस देने का मन बना लिया और केक का ऑर्डर दे दिया। शाम को सीओ सिविल लाइन्स संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर क्राइम ऋषि पाल शर्मा की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर एसएसआई रामकुमार व नरेश धीमान के अलावा दरोगा गजेंद्र सिंह, विमल सैनी, सचिन कुमार, राजीव सिंह, गुलशन कुमार, सुशील सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, रामकुमार भी मौजूद रहे।