फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 15 साल पूर्व बनी सड़क की नहीं ली सुध, अब केवल गड्ढे ही बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। हाईवे से कृष्णा लोक तक करीब 750 मीटर लंबी रोड़ 15 साल पहले बनाई गई थी। उसके बाद से एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। अब सड़क में केवल गड्ढे ही नजर आते हैं। कॉलोनी के लोग सड़क बनवाने की मांग मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर कमिश्नर, डीएम, एमडीए, विधायक, सांसद सभी को कर चुके हैं। कहीं से भी समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन


गंगानगर क्षेत्र में एनएच-34 से एफआईटी कॉलेज रोड जाती है। इसकी लंबाई कृष्णालोक कॉलोनी तक करीब 750 मीटर और चौड़ी 60 मीटर है। कॉलोनी निवासी मनोज पाठक, डीएस गुप्ता, दीपक पोसवाल आदि के मुताबिक इस रास्ते पर कृष्णा लोक, विजयलोक, दिव्यलोक, ग्रीनपार्क, राधाकुंज व रजपुरा की कॉलोनी का मुख्य रास्ता है। इन कॉलोनियों में करीब आठ हजार से अधिक की आबादी रहती है। सड़क 2009 में बनाई गई थी। इसके बाद से एमडीए, क्षेत्रीय विधायक और सांसद किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। इस सड़क पर पड़ने वाले एफआईटी कॉलेज में दूसरे राज्यों से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पेपर देने आते हैं। यहां की सड़क देख उनके मन में गलत छवि बनती है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सड़क के नाले कुछ ही दूर तक बने हैं, पानी की निकासी भी नहीं है। साथ ही एनएच-34 पर के बराबर में कॉलोनी के लिए यशोदाकुंज कॉलोनी से रजपुरा के रास्ते तक सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को गलत साइड से कॉलोनी के रास्ते तक आना होता है।



बातचीत -
करीब 15 स्कूल-कॉलेजों की बस, रिक्शा यहां से गुजरते हैं। टूटी सड़क से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या बढ़ती जा रही है। - उमेश कोहली, पूर्व अध्यक्ष, राधाकुंज कॉलोनी।
विज्ञापन

हम एमडीए अधिकारियों से लेकर कमिश्नर, डीएम से करीब एक दर्जन बार सड़क बनवाने का आग्रह कर चुके हैं, परंतु कोई सुनाई नहीं होती है। - दयानंद गुप्ता, महासचिव, कृष्णा लोक
- सड़क में गड्ढे होने से बरसात में बुरा हाल हो जाता है। पानी के चलते गड्ढे की गहराई पता नहीं चलती। कई बार बाइक, स्कूटी सवार फिसलकर गिर चुके हैं।
- विजय भोला अध्यक्ष, विजय लोक कॉलोनी

- इन छह कॉलोनियों की पानी की निकासी उचित नहीं है। अब हाईवे बनने से नाले पूरी तरह बंद हैं। कॉलोनी का पानी वापस आने लगा है। इसके चलते मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

- एडवोकेट अमित धामा, अध्यक्ष ग्रीन पार्क कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें