फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड पर गड्ढा मुक्ति शुरू, 15 दिन बाद बनेगी सड़क

Sat, 23 Feb 2019 02:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रोहटा रोड को गड्ढा मुक्ति करने का काम शुरू हो गया है। हालांकि सीसी रोड का निर्माण 15 दिन बाद शुरू हो पाएगा। इससे पहले सड़क के सभी गड्ढों को पत्थरों से भरा जाएगा। शुक्रवार को आठ ट्रक पत्थर रोहटा रोड के गड्ढों में डाले गए। साथ ही पत्थरों को गड्ढों में डालकर समतल करने के लिए पीडब्ल्यूडी की मशीनें लगीं। इतना ही नहीं चल रहा नाले का निर्माण कार्य भी पूर्ण होगा। सीसी मिक्सचर जांच के लिए रुड़की लैब भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

रोहटा रोड पिछले दो साल से गहरे गड्ढों में तब्दील है। सड़क के हालात बद से बदतर हो गए। गहरे गड्ढों में जलभराव के कारण मार्ग का यातायात भी प्रभावित हो गया। अमर उजाला ने भी इस सड़क की समस्या को प्राथमिकता पर अभियान के रूप में उठाया हुआ है। जिसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार पत्थरों से भरी गाड़ी लेकर रोहटा रोड पर पहुंच गये। फाजलपुर के सामने से लेकर गॉडविन स्कूल के निकट तक सड़क के गहरे गड्ढों को पत्थरों से भरा गया। रोलर चलाकर सड़क पर यातायात को सुचारु किया। एक ही दिन में लगभग आठ ट्रक पत्थर और डस्ट मिक्सचर डाला गया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाली जनता ने काफी राहत की सांस ली है। शनिवार को भी रोहटा रोड की गड्ढा मुक्ति का काम चलेगा।

12 करोड़ 45 लाख में बनेगी सीसी रोड
रोहटा
रोड सीसी बनेगी। इसके लिए उप्र सरकार ने चार जनवरी को रोहटा मार्ग पर सीसी रोड बनाने केलिए 12 करोड़ 45 लाख 91 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए। पीडब्लूडी ने सीसी रोड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की थी। टेंडर भी छूट गया है। लेकिन अभी तक सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तीन पुलियों का भी होगा निर्माण
रोहटा
रोड पर कॉलोनियों के पानी को नालों से जोड़ने के लिए मार्ग के बीच में आने वाली तीन पुलियों का निर्माण भी कराया जाना है। सीसी रोड निर्माण से पहले पुलिया निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। उधर नाले का अधूरा निर्माण भी पूरा हो जाएगा।  

15 दिन बाद शुरू होगा सीसी निर्माण
पीडब्ल्यूडी
के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह का कहना है कि सीसी मिक्सचर को जांच के लिए रुड़की लैब भेजा गया है। यह विधिवत कार्रवाई है। जिसको पूरा किया जाना जरूरी है। उसकी जांच रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लगता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सीसी रोड का निर्माण शुरू होगा। उम्मीद है कि 15 दिन में सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें