फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, चार लोग घायल

Mon, 26 Sep 2022 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोड पर चीख-पुकार मच गई थी।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दौराला-सरधना मार्ग पर सोमवार देर रात मछरी गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को टेंपों से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सरधना के मेला बूढ़ा बाबू मोहल्ले के रहने वाले आकाश व कृष्ण माता का जागरण करने का कार्य करते थे। सोमवार को वह टेंपों में सवार होकर मवाना रोड स्थित नगली ईशा गांव में जागरण करने जा रहे थे। उनके साथ बच्ची ऐली पुत्री अंकित, मीनाक्षी पत्नी अंकित, बीना पत्नी शेखर, सन्नी पुत्र छोटू भी जा रहे थे। मछरी गांव के सामने पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। जिस कारण दोनों की भीषण भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में आकाश व कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़े मछरी के ग्राामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वायुसेना अफसर की मौत: परिवार में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दीं अंतिम विदाई
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जानकारी मिलते ही दौराला के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: रेल के पहिए थमे तो मचा हड़कंप: अचानक रद्द हुईं 17 ट्रेनें, टिकट का पैसा लेने के लिए खूब हुई जद्दोजहद, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें