फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : बारात से घर लौट रहे बारातियों की बोलेरो मिनी ट्रक में घुसी, सात की मौत

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
कंटेनर और बोलेरो की भिड़ंत
विज्ञापन
यहां बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मिनी ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन लोग गायल हो गए।
विज्ञापन



यूपी के बिजनौर के शेरकोट में पेट्रोल पम्प के निकट कार और कंटेनर की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि लक्सर के गांव फतवा से काशीपुर बारात गई थी। जहां से बोलेरो कार में बाराती वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन सरकारी अध्यापक हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। पुलिस ने फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

मिनी ट्रक
मृतकों में एक की पहचान नहीं हो पाई है। मरने वालों में उत्तराखंड राज्य के लक्सर क्षेत्र के गांव रामपुर रायघटी निवासी 55 वर्षीय प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह पुत्र महाराज सिंह, लक्सर के गांव भीकमपुर निवासी 52 वर्षीय प्रधानाध्यापाक नकलीराम पुत्र छोटन सिंह, बिजनौर जिले के राजा का ताजपुर निवासी 65 वर्षीय सेवा निवृत्त अध्यापक गजराम, लक्सर क्षेत्र के गांव भुआपुर निवासी 65 वर्षीय सेवा निवृत्त अतर सिंह सैनी, लक्सर क्षेत्र गांव भीकमपुर निवासी 35 वर्षीय सरकारी अध्यापक हरिओम शर्मा पुत्र नंदकिशोर, लक्सर क्षेत्र के टांडा भागमल भोगपुर निवासी बुलेरो चालक 27 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र श्याम सिंह शामिल है। कंटेनर के चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में लक्सर क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी जयदेव सिंह पुत्र सुदेशपाल, अशोक कुमार पुत्र आशाराम, राजेश कुमार पुत्र मवाशी, सौरभ पुत्र इंदर सिंह विकास कॉलोनी ऋषिकुल हरिद्वार शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर के शेरकोट में बृहस्पतिवार सुबह एक मिनी ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में साल लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें