फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक-कार की जबरदस्त भिड़ंत, 2 बच्चों सहित चार की मौत, कई घायल

Tue, 05 Jun 2018 06:31 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रक औक कार की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों और एक महिला सहित चार की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल गए है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की है। नानौता मार्ग पर मंगलवार दोपहर ट्रक से हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक परिवार के तीन सदस्य मां, पिता और बेटी शामिल है। गाजियाबाद और दिल्ली के दो परिवार कार से शाकंभरी मां के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में यह अनहोनी हुई हैं। 

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर निवासी मोनू शर्मा (42) अपनी पत्नी ममता शर्मा (36) बेटी सृष्टि (आठ), बेटे लक्ष्य (छह) के अलावा शाहदरा दिल्ली निवासी नरेश शर्मा, उसकी पत्नी वंदना, बेटी शानू (सात) और जिया (पांच) के साथ कार द्वारा शाकंभरी देवी के दर्शन को गए थे। मंगलवार दोपहर को यह परिवार कार से गाजियाबाद लौट रहा था। कार को मोनू चला रहा था। नानौता-सहारनपुर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की जबरदस्त भिडंत हो गई, जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दर्दनाक हादसों में पांच युवकों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें