यूपी के इस शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने दंपति समेत तीन बच्चों को कुचल दिया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना यूपी के मुजफ्फरनगर शहर की है। यहां वहलना चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। दंपति अपने तीन बच्चों के साथ बाइक से गांव लछेड़ा जा रहा था।
पढ़ें : यूपी: बोलेरो कार ने चार युवकों को रौंदा, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेड़ा निवासी कमल (28) पुत्र पवन कश्यप शुक्रवार को पत्नी अंजलि (26) और तीन बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर आया था। डॉक्टर से दवाई लेने के बाद सभी एक ही बाइक से शहर से गांव लौट रहे थे। अपराह्न करीब चार बजे जब वे वहलना चौक पर पहुंचे तो पुलिस चौकी के निकट ही अचानक बाइक फिसल गई। इसी दौरान बराबर से निकल रहे ट्रक की चपेट में पूरा परिवार आ गया। जिससे अंजलि, बेटा लक्ष्य (8 माह) और बेटी वासु (6) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कलम और बेटा आर्यन (5) गंभीर घायल हो गए। हादसे से मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायल पिता पुत्र को अस्पताल भिजवाया तथा मां और दोनों बच्चों के शवों को सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कमल के पिता पवन कश्यप ने सिविल लाइन थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/