सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक आटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसा सरसावा थाना क्षेत्र के कुमार खेड़ा गांव के पास सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर ट्रॉली और आटो पलट गए, उन पर सवार लोग दब गए।
हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के बाद पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया।
इनमें से दो लोगों की तब तक मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। देर रात एसएसपी बबलू कुमार ने हादसे में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/