डीसीएम ने थ्रीव्हीलर को टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में जीटी रोड पर डीसीएम की टक्कर लगने से थ्रीव्हीलर पलट गया। हादसे में थ्रीव्हीलर चालक, महिलाओं व बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम ने घायलों का हालचाल पूछा और चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
खतौली में सिखेड़ा के गांव बिहारी निवासी खुर्शीद पुत्र बंदा शुक्रवार की शाम को सरधना निवासी कविता पत्नी बोबी, सोनिया पत्नी राजेंद्र, अक्षय पुत्र महकार, शकुंतला पत्नी महकार, महकार पुत्र बलजोर, राखी पुत्र मनोज कुमार, मनोज का पुत्र युवराज (8), पीतम का पुत्र रोहिन (7), मेरठ निवासी कुसुम पत्नी बिजेंद्र, राधा पत्नी कृष्णपाल, सुनीता पत्नी सोमेंद्र, गांव रार्धना निवासी सविता पत्नी नवीन, सुनीता पत्नी कल्लू, सुकरमा, रेशमा पत्नी पीतम को अपने थ्री व्हीलर में भात नौतने के लिए लेकर जा रहा था। जीटी रोड पर भैंसी कट से पहले ईंट भट्ठे के पास पीछे से तेजी से आ रही डीसीएम ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। इसमें सवार महिलाओं व बच्चों सहित सभी लोग घायल हो गए। हादसे में चालक खुर्शीद भी घायल हो गया। महिलाओं व बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को थ्री व्हीलर से बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रुप से घायल राधा, सुनीता व सविता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं हादसे की सूचना पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी अस्पताल में पहुंचे। एसडीएम ने हादसे की जानकारी लेते हुए घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों का तुरंत बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/