खरखौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 235 का निर्माण एपको इंफ्राटेक कंपनी कर रही है। इसी कंपनी में इटावा के थाना सैफई के हरचंदपुर निवासी सुरेश (38) पुत्र सूबेदार भी काम करता था। वह कंपनी में डंपर पर चालक के पद पर था। मंगलवार को कंपनी गांव बिजौली के सामने सड़क का निर्माण कर रही थी। सुरेश अपना डंपर में कंपनी के प्लांट से माल लेकर मौके पर पहुंचा। सुरेश ने अपना डंपर साइड में लगा दिया और आराम करने के लिए सड़क पर ही दूसरे डंपर के पीछे लेट गया। इस बीच डंपर चालक ने जैसे ही डंपर को मोड़ने के लिए बैक किया तो उसकी चपेट में आने से सुरेश कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/