मवाना नगर पालिका से कांवड़ियों को मुफ्त आरओ पेयजल के पैकेट दिलाए जाने की एसडीएम से मांग करते बजरं
- फोटो : MAWANA
मवाना। नगर पालिका के पैकिंग वाले पानी को कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों को मुफ्त देने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
हिंदू जागरण मंच के जिला प्रशासन प्रमुख रजनीश रोहल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अपने आरओ प्लांट में 250 एमएल पानी के पैकेट तैयार करती है। जिसका पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में 50 पैसे रेट था। आरोप है कि नगर पालिका ने अब दाम बढ़ाकर एक रुपया कर दिया है। जबकि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान ये पैकेट शिवभक्तों को नि:शुल्क बांटे जाते थे। उन्होंने यह पैकेट कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को नि:शुल्क बांटने की मांग की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में नगर पालिका से बात की जाएगी। वहीं, पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह का कहना है कि पेयजल के पैकेट का निकट भविष्य में दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।