13ए-बहसूमा में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। (बहसूमा)
- फोटो : MAWANA
दो कार की टक्कर, कॉलेज के सचिव घायल
बहसूमा। बहसूमा बाईपास पर बुधवार को डीपीएम कॉलेज के सचिव की कार में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को कॉलेज सचिव जगदीश त्यागी कार से मेरठ लौट रहे थे। कार को चालक मोनू पुत्र दिनेश निवासी रसूलपुर चला रहा था। रास्ते में बहसूमा बाईपास स्थित आम के बाग के पास पीछे से आ रही वरना कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित हो कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में जगदीश त्यागी व चालक मोनू घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे कॉलेज स्टॉफ ने घायल जगदीश त्यागी को मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक कवाल निवासी युवक को हिरासत में ले थाने ले आई। चालक मोनू ने दूसरे कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।