फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय फेडरेशन कप में आरएम इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में आयोजित पांचवीं नेशनल फेडरेशन कप प्रतियोगिता में आरएम इंटरनेशनल स्कूल महादेव स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम रनर-अप रही।
विज्ञापन

जूनियर एथलीट वर्ग में विद्यालय के अथर्व, अभिषेक, विजय, मुकुल, हर्ष, दिनू, रोबिन, नाटिक और आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रूपाली वशिष्ठ, अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, उपप्रधानाचार्य धीरज, स्पोर्ट्स शिक्षक पिंटू कुमार और विकास पाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें