फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना विधानसभा क्षेत्र में रालोद का सदस्यता अभियान तेज

विज्ञापन
सरधना। विधानसभा सरधना के गांवों में रालोद पदा​धिकारियों ने चलाया सदस्यता अ​भियान। संगठन
विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को गांव चिरोड़ी, अलीपुर और बफावत में सदस्यता शिविर आयोजित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और आगामी चुनावों में रालोद को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

गांव चिरोड़ी में सदस्यता शिविर अभियान का संचालन क्षेत्रीय महासचिव संजय पनवाड़ी ने किया। सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना हम सबकी प्राथमिकता है।
गौरव जिटोली ने रालोद की नीतियों और किसानों, मजदूरों, युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना ने कहा कि सभी वर्गों का रुझान अब राष्ट्रीय लोकदल की ओर है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पार्टी से जोड़ें। गांव अलीपुर में सदस्यता कार्यक्रम का संजय पंनवाड़ी ने संचालन किया। इस दौरान संगीता दोहरे, गौरव जिटोली और प्रभारी आतिर रिजवी ने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती से लड़ने की रणनीति साझा की। गांव बफावत में सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। सरधना विधानसभा प्रभारी आतिर रिजवी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें