फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे रालोद कार्यकर्ता : संगीता दोहरे

विज्ञापन
लावड़- महल गांव के एक मंडप में आयोजित रालोद के कार्यक्रम में लोगों ने ली रालोद की सदस्यता। स्रो
विज्ञापन
लावड़। महल गांव स्थित एक मंडप में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल ने सामाजिक न्याय सम्मेलन और सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच संगीता दोहरे संगीता दोहरे ने कहा कि रालोद जिले में सभी जिला पंचायतों वार्डों में अपने प्रत्याशी मजबूती के साथ लड़ाने का काम करेगा। हमारे कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से प्रदेश में लड़ेंगे।
विज्ञापन

सरधना सदस्यता अभियान प्रभारी आतिर रिजवी ने कहा कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के लिए पार्टी जल्दी ही अपनी कमेटी घोषित करेगी, जो जनपद में सभी वार्डों पर प्रत्याशी का चयन करने का काम करेगी। भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह ने जाट, मुस्लिम, दलित का गठबंधन बनाया था। उन्हीं की तर्ज पर चौधरी जयंत सिंह चल रहे हैं। दलित व मुस्लिम समाज के कई लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष और संचालन जिला महासचिव शबाब आलम ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय पनवाड़ी, प्रतीक जैन, डॉ. इकबाल मलिक, आशीष, अक्षय, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें