जयंत चौधरी हिसावदा और डौला गांव भी पहुंचे
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी हिसावदा और डौला गांव पहुंचे। उन्होंने हिसावदा में कहा कि सरकार किसानों और गरीबों की नहीं है ये सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की सरकार है। हिसावदा के प्राथमिक विद्यालय में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार को सिर्फ बड़े उद्योगपति चला रहे हैं, इसलिए सरकार किसानों और गरीबों की चिंता नहीं करती। किसान अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। जबकि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है और लोकतंत्र बिना विरोधाभास के संभव नही है। देश में महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, रुपया गिर रहा है, पूरे देश में अशांति का माहौल है, लोग डरे हुए हैं पुलिस शरीफ लोगों का एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा सरकार कुछ नहीं कर रही है सिर्फ लोगों से झूठे वादे करती है, झूठी घोषणाएं करती है। इस दौरान सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, रामनरेश गुर्जर, अनिल चौधरी, फखरुद्दीन राणा, राजू तोमर, उत्तर कुमार, सत्यपाल दीवान, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
भाजपा के खात्मे के लिए महा गठबंधन के साथ खड़ा होगा रालोद
रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के खात्मे और लोकतंत्र को बचाने के लिए रालोद महा गठबंधन के साथ खड़ा होगा। चौधरी कर्ण सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बागपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह करेंगे। अभी तक यहां से उनके चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं है। उन्होंने कहा हम विपक्ष के साथ महा गठबंधन को तैयार है। अभी तक वैसे सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव द्वारा नया मोर्चा बनाने पर पूछे सवार पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इसमें चौधरी हिम्मत सिंह, ओमवीर सिंह तोमर, ओमबीर ढाका मौजूद रहे।
खुली जीप में लोगों से रूबरू हुए जयंत चौधरी
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कस्बे में खुली जीप से भरभानिया पट्टी, देशवाल, आर्य समाज रोड, मैन बाजार, रेलवे रोड, मेरठ-बागपत मार्ग से होते हुए दुर्गा अतिथि भवन पहुंचे। निसार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इसके अलावा हिसावदा और डौला तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/