फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने की आठ विधानसभा पर उपचुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने की आठ विधानसभा पर उपचुनाव की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। रालोद ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सभी आठ विधानसभा पर प्रत्याशी उतारने पर विचार किया जा रहा है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर आठ विधानसभा चुनाव पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र की समीक्षा के बाद प्रत्याशियों को लेकर अपनी रिपोर्ट जयंत चौधरी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव की तैयारी है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने इसको लेकर प्रभारियों की सूची जारी की है। पश्चिम में बुलंदशहर सीट से संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रभारी बनाया गया है। अमरोहा की नौगांवा सादात सीट का प्रभारी अजय प्रमुख को बनाया गया है। रामपुर की स्वार सीट पर अशोक चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर अनूप चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। देवरिया की सदर सीट पर रजनीकांत मिश्रा, उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर संतोष कुमार यादव, कानपुर की घाटमपुर सीट पर विमलेश पाठक, जौनपुुर की मल्हनी सीट पर राम आसरे विश्वकर्मा को प्रभारी बनाया है। रालोद ने अभी तक इस संबंध में किसी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें