डोर टू डोर चलाया जाएगा पोषण माह
मेरठ। हर वर्ष सितंबर में शुरू होने वाले पोषण माह पर इस बार कोरोना का साया है। एक सितंबर से शुरू होने वाले पोषण माह को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के कारण राष्ट्रीय शोक के कारण पोषण माह की शुरूआत नहीं हो सकी। वहीं, इस बार गर्भवती महिलाओं ओर बच्चों को ध्यान में रखते हुए पोषण माह की शुरूआत डोर टू डोर की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे। पिछले वर्ष पोषण पोटली सहित गोद भराई के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस बार शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों का घर-घर जाकर वजन लिया मापा जाएगा।