फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद का सदस्यता अभियान सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान का सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर समापन हो गया। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रालोद नेताओं ने सरदार पटेल को याद किया।
विज्ञापन

रालोद की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के मौके पर 14 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया गया था। इस दौरान पार्टी को ओर से हजारों सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का यह अभियान विचारधारा, सेवा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजुरी, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, क्षेत्रीय सचिव नरेश चौधरी, जिला महासचिव सुधीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ऋचा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें