हसनपुर पहुंचा रालोद का प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : अमर उजाला
शामली के हसनपुर प्रकरण में आज रालोद का प्रतिनिधि मंडल गांव में पहुंचा है। वहीं दो दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने भी गांव जाने की कोशिश थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद में ही रोक दिया था।गांव में पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद 24 अगस्त को फायरिंग हुई थी।
बता दें कि आज रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन हसनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामले को निपटाने के प्रयास किया। इस दौरान लोगों से इस विवाद को निपटाने की अपील की गई। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की भी अपील की गई।
ये था पूरा मामला
हसनपुर गांव में विवाद की शुरुआत 24 अगस्त को दो बच्चों के बीच पबजी गेम खेलने को लेकर हुई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में संजय शर्मा और राजकुमार की दो पुत्री व एक पुत्र छर्रे लगने से घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी में फिर उठे मुठभेड़ पर सवाल, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, दी पलायन की चेतावनी
इसके बाद संजय के पिता श्रीनिवास शर्मा की तरफ से गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में विक्की उर्फ विक्रांत, रेंचू उर्फ अर्णव, श्रीपाल, शीशपाल व विशाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी अमित अभी फरार है। विवाद तब और बढ़ गया था जब चार दिन बाद पुलिस ने अमरपाल की तहरीर पर श्रीनिवास पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसमें संजय समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/