फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रालोद नेता हादसे में घायल, जमीन पर गिरते ही चढ़ा कार का पहिया, एकता रैली के बाद मची अफरा-तफरी

Sat, 25 Apr 2026 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव में रालोद की एकता रैली के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ हादसे में घायल हो गए। जमीन पर गिरने के दौरान एक कार का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन
मतलूब गौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की एकता रैली के समापन के बाद हुए एक हादसे में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक वह जमीन पर गिर पड़े, तभी सामने से आ रही एक कार का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया।

हादसे में उन्हें पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

रैली के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ईकड़ी गांव में राष्ट्रीय लोकदल की एकता रैली का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेता और कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मतलूब गौड़ अचानक जमीन पर गिर पड़े। उसी समय सामने से आ रही कार का अगला पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह घायल हो गए।
 

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की।

विज्ञापन

 

मेरठ के लिए किया गया रवाना

घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए मेरठ भेज दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें