फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खड़ौली में रालोद नेता पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में खड़ौली निवासी वकील अहमद ने बताया कि 10 दिन पूर्व उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में थाने पर समझौता हो गया था। बावजूद इसके दूसरे पक्ष के लोग आए दिन गाली गलौज व कमेंट कर रहे थे। रविवार रात घर के पास में उनकी स्कॉर्पियो कार खड़ी थी। इसी बीच कुछ हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन

विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया। शोरशराबा सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने रालोद नेता को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित रालोद नेता ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें