मोदीपुरम - यातायात जागरूकता पर वॉल पेंटिंग बनाती छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। वेस्टर्न यूपी टोल महाप्रबंधक एंड्रयू लुईस की देखरेख में सोमवार को यातायात पर वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। एंड्रयू लुईस ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया। मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्रों ने वॉल पेंटिंग बनाईं। सुहैब खान, अश्वनी चौहान ने छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। बताया कि किस तरह अपने परिवार को सड़क दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर, बृजेश सिंह, मनिंदर विहान, अनुज सोम, राणा प्रताप सिंह, शिवा कुमार, आलोक पांडे, रचना शर्मा, शालिनी, नीरज कुमार, अश्वनी चौधरी, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।