फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद ने गांवों में सदस्यता अभियान चलाया

विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ता सिवाल खास में पार्टी सदस्य बनाते हुए फोटो स्वय
विज्ञापन
जानीखुर्द। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिवाल खास क्षेत्र के गांवों में सदस्यता अभियान चलाया। सिवाल खास के रालोद के सदस्यता प्रभारी रणबीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेक, उखलीना, थिरोट आदि गांवों में बैठक कर पार्टी सदस्यता के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

कल्याणपुर में रोहित चौधरी के आवास पर सदस्यता बैठक की अध्यक्षता जगत सिंह ने की। रणबीर दहिया ने कहा कि रालोद सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस बार पार्टी के रिकॉर्ड सदस्य बनेंगे। रालोद चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। बैठक में किसानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सचिन चौधरी, डॉ. देवेंद्र जाटव, ओमकार भदौड़ा, मोनू ढिंडाला ने बैठक को संबोधित किया। मास्टर वीरेंद्र, प्रमोद शर्मा, रविंद्र चौधरी, ऋषिपाल, हरेंद्र, सुधीर प्रधान, कल्लू, ललित, प्रदीप आदि मौजूद रहे। थिरोट गांव में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सदस्य बन पार्टी का विस्तार कर मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें