- विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटा है रालोद
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल विधानसभा की तैयारियों में जुट गया है। संगठन का विस्तार किया जा रहा है। सोमवार को युवा रालोद और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय लोकदल, हस्तिनापुर क्षेत्र के युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने वैभव तोमर को युवा प्रकोष्ठ, हस्तिनापुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इनके अलावा राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मासूफ अली ने दीपक सिंह को क्षेत्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया।
उत्तर प्रदेश एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, दिलप्रीत कोहली, विनय प्रधान आदि ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, अमित त्यागी, ऋचा सिंह, विनय मल्हापुर, सतेंद्र तोमर, संजय पनवाड़ी, दिलप्रीत कोहली, अभिमन्यु ललसाना, गौरव जिटोली, हेमंत कुमार आदि ने इस मनोनयन को संगठन हित में बताया है।
-