यूपी के बागपत में रविवार को आयोजित रालोद के किसान-मजदूर सम्मेलन में महिला कलाकार के डांस के मामले में पुलिस ने सिंघावली अहीर थाने में रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैड़वा गांव में रालोद का किसान-मजदूर सम्मेलन आयोजित किया। इसमें रालोद के उपाध्यक्ष एवं गठबंधन प्रत्याशी जयंत चौधरी, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर सहित सपा, बसपा और रालोद के अन्य नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में महिला डांस कलाकारों को भी बुलाया। सोशल मीडिया पर डांस की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। तेड़ा चौकी इंचार्ज ने रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी, लेकिन महिला के डांस की अनुमति नहीं ली गई, इसलिए आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/