उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में आठ गांव टापू बन गए हैं। रायपुर खादर, जलालपुर, मीरापुर सीकरी, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, दत्तियाना के चारों ओर पानी ही पानी भरा है। यहां 2013 की त्रासदी जैसे हालात हो गए हैं।
अफजलगढ़: टापू पर फंसे लोगों को पुलिस ने बचाया
अफजलगढ़ में अचानक बनेली नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव नावका और भगतावाला के करीब सात घंटे से टापू पर फंसे कई लोगों को अफजलगढ़ और रेहड़ पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। ग्रामीणों के सुरक्षित निकलने पर पुलिस सहित परिजनों ने राहत की सांस ली।