वहीं, 13 जुलाई की रात्रि चारों युवक सरधना के पास रार्धना गांव के शिव मंदिर में लगे कांवड़ सेवा शिविर में रुके थे। सोते वक्त 13 जुलाई की मध्य रात्रि शिविर में सांप द्वारा राहुल को काट लिया गया। राहुल को तुरंत ही साथी सरधना स्थित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में ले गये। लेकिन गंभीर अवस्था के चलते वहां से चिकित्सकों द्वारा उसे मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।