सकौती में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी रितिका का स्वागत किया गया।
- फोटो : LAWARD
दौराला। दिल्ली में आयोजित 9 वीं नेशनल हैंडो चैंपियनशिप में सकौती निवासी खिलाड़ी रितिका ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सोमवार को उनका स्वागत किया गया।
सकौती गांव निवासी रितिका बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। पिता दीपक कुमार मजदूरी करते हैं। बताया कि रितिका ने कोच नागेंद्र सिंह से कुंग फू सीखा है। बताया कि 28 व 29 दिसंबर को दिल्ली के परशुराम भवन में 9 वीं नेशनल हैंडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। रितिका ने 45 से 50 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। शानदार खेल दिखाते हुए रितिका ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बताया कि उन्होंने पहली प्रतियोगिता में ही स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।सफलता का श्रेय कोच ज्ञानेंद्र को दिया। वहीं, सोमवार को सकौती पहुंचने पर रितिका का ग्रामीणों ने स्वागत किया ।