रोहटा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह बहन द्वारा पड़ोसी नाबालिग किशोरी को घर में बुलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों के मुताबिक एक युवक की दो माह पूर्व शादी हुई है। आरोप है कि सोमवार सुबह युवक ने छोटी बहन के द्वारा पड़ोस में रहने वाली नाबालिग छात्रा को काम के बहाने अपने घर बुला लिया। आरोपी ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को घर जाकर दी। परिजनों द्वारा दी गई आरोपी युवक बबली व उसकी बहन के खिलाफ तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। जहां मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है। थाना पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई-बहन को जेल भेज दिया गया है।