स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय की डायटीशियन नेहा त्यागी का कहना है कि कोरोना चपेट में वही लोग ज्यादा आ रहे हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खान-पान का उचित ध्यान रखना चाहिए। प्रोटीनयुक्त भोजन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौसम बदल रहा है, ऐसे में अन्य मौसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।
उन्होंने सलाह दी कि कोरोना से बचने के लिए खाने में अदरक, लहसुन, हींग, जीरा, काली मिर्च, हल्दी और ड्राईफ्रुट्स का प्रयोग अवश्य करें। सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है। शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
इन सुझावों का करें पालन:-
- - मौसमी बीमारी होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
- - संतरा व नींबू का सेवन नियमित करें। इससे शरीर को विटामीन सी मिलता है।
- - वायरल बुखार होने पर ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें। ड्राईफ्रूट्स में जिंक की भरपूर मात्रा होती है।
- शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों का सेवन अवश्य करें।
- - शुगर, बीपी, अस्थमा के मरीज चिकित्सक से परामर्श कर उपचार लें।