संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को राइजिंग स्टार और रॉयल रेंजर इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें राइजिंग स्टार की टीम ने 41 रन से मैच जीता। राइजिंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल यादव ने 57, सूरज ने 38 और दानिश ने 73 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रयांक, प्रदीप, संदीप ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेंजर की टीम 22.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीपक राठी ने 76, नितिन ने 39, संदीप ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पीयूष ने तीन, पंकज ने दो, दानिश ने दो विकेट लिए। राइजिंग स्टार ने 41 रन से मैच जीता। इस मौके पर हनी काजला, कोच दीपक सिद्ध की ओर से विजेता टीम को सम्मानित किया गया।